HomeBreaking Newsमहिलाओं को लेकर दिए बयान पर बुरी तरह घिरे सुखपाल सिंह खैरा,...

महिलाओं को लेकर दिए बयान पर बुरी तरह घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने किया तलब…

पंजाब की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा(Sukhpal Singh Khaira) का एक बयान काफी चर्चा में है। महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान के बाद मामला इतना बढ़ गया कि पंजाब राज्या महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर आयोग ने तत्काल कार्रवाई की है। इस वीडियो को लेकर आरोप लगाया गया है कि सुखपाल सिंह खैरा ने महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कपूरथला के एसएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा गया है कि SP रैंक के अधिकारी के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। इसके अलावा आयोग ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सुखपाल सिंह खैरा को 12 मार्च, गुरुवार सुबह 11:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए भी कहा है।

क्या था विवादित बयान?

दरअसल, सुखपाल सिंह खैरा(Sukhpal Singh Khaira) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में एक यूट्यूबर कुछ महिलाओं की नैतिकता पर सवाल उठाता दिखाई देता है। वीडियो में दिखाई देने वाली महिला कथित तौर पर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बताई जा रही थी, जो राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा के बाद खुशी जाहिर करते हुए डांस करती नजर आ रही थी। इस पर टिप्पणी करते हुए खैरा ने कहा था कि कुछ महिलाएं इस घोषणा पर जश्न मना रही हैं, जबकि राज्य में किसानों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी हो रही है।

बयान पर कायम हैं खैरा

विवाद बढ़ने के बाद भी सुखपाल सिंह खैरा अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और वे अपनी बात पर कायम हैं।

हालांकि अब मामला तूल पकड़ चुका है और पंजाब राज्य महिला आयोग की दखल के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में क्या सामने आता है और आगे इस विवाद का क्या रुख होता है।

यह भी पढ़ें : रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में दबंग अंदाज में दिखेंगे शाहारुख खान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments