Friday, March 6, 2026
Home Breaking News ईरान ने इजराइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हर मिसाइल में थे 20...

ईरान ने इजराइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, हर मिसाइल में थे 20 क्लस्टर बम

Middle East Crisis
Advertisement

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव(Middle East Crisis) अब सातवें दिन में पहुंच चुका है और क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस संघर्ष के दौरान ईरान ने अब तक अमेरिका और इजरायल सहित करीब 12 देशों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं। जिन देशों पर हमले की जानकारी सामने आई है उनमें संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, जॉर्डन, इराक, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, साइप्रस, सीरिया और अज़रबैजान जैसे देश शामिल बताए जा रहे हैं।

इस बीच यूनाइटेड स्टेट्स की सेना ने दावा किया है कि मौजूदा युद्ध में अब तक ईरान के 30 से अधिक जहाजों को नष्ट कर दिया गया है। इन जहाजों में एक ऐसा विशेष पोत भी शामिल था जिसका इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने के लिए किया जाता था।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने क्या कहा ?

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान(Middle East Crisis) को और तेज करने की तैयारी में है। उनका कहना है कि अमेरिका के पास हथियारों और गोला-बारूद की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए सैन्य कार्रवाई को जारी रखने में किसी तरह की कमी नहीं है।

हालांकि दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका फिलहाल ईरान के खिलाफ जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने का इरादा नहीं रखता। उनके मुताबिक ऐसा कदम उठाना समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इग्लैंड को 7 रनों से दी मात…