Advertisement
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 87 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम की भूसी, 408 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,950 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई राज्यभर में चलाए जा रहे एंटी-ड्रग अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य नशे के कारोबार पर सख्त रोक लगाना है।
नशा छोड़ने के लिए 39 लोगों को किया प्रेरित
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने केवल तस्करों के खिलाफ कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि नशे के शिकार लोगों को भी सुधार की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने 39 लोगों को नशा छोड़ने और डि-एडिक्शन व पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए तैयार किया।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर ड्रग तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
Read More
















