HomeBreaking Newsतरनतारन में सरपंच हत्याकांड में लगातार पुलिस का एक्शन जारी, मुठभेड़ में...

तरनतारन में सरपंच हत्याकांड में लगातार पुलिस का एक्शन जारी, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

तरनतारन पुलिस ने सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। घटना पट्टी के जल्लोके इलाके के पास हुई, जहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी समारोह में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 18 फरवरी की दोपहर हल्का पट्टी के गांव शेरों में एक विवाह समारोह के दौरान सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

22 फरवरी को भी हुई थी मुठभेड़

इस मामले में 22 फरवरी को नौशेरा पन्नू कस्बे में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान मुख्य आरोपी शरणप्रीत को गिरफ्तार किया गया था। शरणप्रीत खडूर साहिब के गांव चोहला साहिब का रहने वाला है और घटना के समय शादी समारोह में मौजूद था।

आरोपियों के पास से पिस्तौल बरामद

बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में घायल आरोपियों के पास से पिस्तौल बरामद की गई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Read More

कश्मीरी गेट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक घायल 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments