HomeCurrent Newsकौन हैं आशा शर्मा? जिन्हें बनाया गया माइक्रोसॉफ्ट Xbox की नई CEO

कौन हैं आशा शर्मा? जिन्हें बनाया गया माइक्रोसॉफ्ट Xbox की नई CEO

माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग डिवीजन में चार दशक लंबे कार्यकाल के बाद फिल स्पेंसर ने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उनकी जगह भारतीय मूल की वरिष्ठ टेक अधिकारी आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आशा अब सीधे कंपनी के सीईओ सत्य नडेला को रिपोर्ट करेंगी। इसे कंपनी के लिए एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

टेक और एआई में अनुभव

आशा शर्मा इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट की एआई प्लेटफॉर्म और प्रोडक्ट लीडरशिप टीम का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। वे मेटा और इंस्टाकार्ट जैसी कंपनियों में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। उद्योग जगत में उन्हें रणनीतिक नेतृत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

आशा शर्मा इन क्षेत्रों पर करेंगी फोकस

आशा शर्मा पद संभालने के बाद अपनी टीम को संबोधित करते हुए तीन प्रमुख फोकस क्षेत्रों की घोषणा की –

1. बेहतरीन कंटेंट पर जोर
वे गेम स्टूडियो को अधिक स्वायत्तता और बड़े ब्रांड्स में निवेश का समर्थन करेंगी। इसी दिशा में मैट बूटी को ‘चीफ कंटेंट ऑफिसर’ बनाया गया है।

2. हर प्लेटफॉर्म पर Xbox
उनका लक्ष्य है कि गेमिंग केवल कंसोल तक सीमित न रहे। पीसी, मोबाइल और क्लाउड के जरिए कहीं भी, कभी भी गेम खेलने की सुविधा पर जोर दिया जाएगा।

3. संतुलित एआई उपयोग
आशा ने स्पष्ट किया कि गेम्स को एक कला के रूप में देखा जाएगा और AI का इस्तेमाल केवल अनुभव बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा, न कि दिखावे के लिए।

आशा शर्मा के सामने कौन-कौन सी हैं चुनौतियां

फिल स्पेंसर इस साल गर्मियों तक सलाहकार की भूमिका में बने रहेंगे ताकि बदलाव सुचारु रहे। वहीं, सारा बॉन्ड के कंपनी छोड़ने से नेतृत्व टीम में और बदलाव आए हैं। आशा के सामने प्रमुख चुनौतियों में हार्डवेयर लागत के बीच मुनाफा बनाए रखना, सोनी के प्लेस्टेशन से प्रतिस्पर्धा और 69 अरब डॉलर की एक्टिविजन ब्लिजार्ड डील के बाद टीम का एकीकरण शामिल है।

क्या है Xbox?

एक्सबॉक्स माइक्रोसॉफ्ट का प्रमुख गेमिंग ब्रांड है, जिसमें गेमिंग कंसोल, ऑनलाइन सेवाएं और क्लाउड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। नए नेतृत्व में कंपनी एआई और क्लाउड टेक्नोलॉजी के जरिए गेमिंग अनुभव को नई दिशा देने की तैयारी में है।

 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments