Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsBihar Election : NDA को मिला स्पष्ट जनादेश, जन सुराज ने बिगाड़ा...

Bihar Election : NDA को मिला स्पष्ट जनादेश, जन सुराज ने बिगाड़ा RJD का समीकरण 

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट जनादेश मिला है जबकि दूसरी ओर महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर जीत हासिल हुई। महागठबंधन की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को महज 25 सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा जिसका मुख्य कारण प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को माना जा रहा है।

इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 सीटों वाली विधानसभा में लगभग 202 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है।

NDA की प्रचंड विजय के कारण
NDA की जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को बड़ी वजह माना जाता है। उनके विकास केंद्रित एजेंडे और सुशासन की राजनीति ने बिहार की जनता का विश्वास जीता है। इसके अलावा, महिलाओं का NDA के प्रति रुझान और कल्याणकारी योजनाओं जैसे सीधे लाभ वितरण भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments