Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर: भाऊ गैंग का मोस्ट वांटेड शार्प शूटर...

दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर: भाऊ गैंग का मोस्ट वांटेड शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में एनकाउंटर के बाद भाऊ गैंग के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर दीपक धनखड़ को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का शार्प शूटर दीपक धनखड़ अपने साथियों से मिलने रोहिणी सेक्टर-35 के पास आएगा जिसके बाद पुलिस की टीम ने ट्रैप लगाया और मुठभेड़ के बाद आरोपी को काबू किया। …

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पहुंचने पर उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्स्टेबल बाल-बाल बचे। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली दीपक के दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद आरोपी को घेरकर दबोच लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी 23 वर्षीय दीपक धनखड़ के रूप में हुई है, उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और गाजीपुर इलाके से चुराई गई एक बाइक बरामद हुई है। दीपक हाल ही में रोहतक में हुए एक सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments