Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था...

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचेंगे. ये दौरा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम है. जनरल द्विवेदी श्रीनगर और कई संवेदनशील इलाकों का भी दौरा करेंगे, जहांउन्हें आतंकी घटनाओं के बाद की स्थिति और आतंकियों के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी. इस दौरे में कश्मीर घाटी और LoC पर तैनात सेना के वरिष्ठ कमांडर सेना प्रमुख को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे।

खासतौर पर आतंकवाद विरोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, और स्थानीय स्तर पर की जा रही निगरानी से जुड़ी बातें साझा की जाएंगी. सेना की श्रीनगर स्थित 15 कोर के कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments