Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsJ&K पुलिस का एलान : आतंकियों की सूचना देने वालों को मिलेगा...

J&K पुलिस का एलान : आतंकियों की सूचना देने वालों को मिलेगा 20 लाख का इनाम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले ने पूरे देश को एक बार फिर झकझोर दिया है। जम्मू कश्मीर के सभी इलाकों में सेना और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

पहलगाम में हमला कर भागे आतंकियों के सफाए के लिए सेना और पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं, आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वालों को 20 लाख रुपए इनाम देने का एलान किया है।

गौरतलब हो कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी जिस हमले हमले में लगभग 27 लोगों की जान चली गई थी व अन्य कई लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments