Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी...

पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी- PM मोदी 

बिहार के मधुबनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों को कड़ी चेतवानी देते हुए कहा कि निहत्थे पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंचायती राज दिवस के मौके पर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने बिहार पहुंचे हैं जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकियों को कड़ा संदेश देते हुए यह बात कही।
साथ ही उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी।

गौरतलब हो कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी थी जिस हमले में लगभग 28 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments