Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsव्यापाक मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान-2020 को लेकर गंभीर हुए मंत्री राव नरबीर

व्यापाक मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान-2020 को लेकर गंभीर हुए मंत्री राव नरबीर

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में यातायात नियंत्रण व मेट्रो कनेक्टिविटी से संबंधित इंटर लिकिंग रूट के लिए तैयार की गई व्यापक मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान-2020 से संबंधित गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड से संबंधित ग्रेड सेपेस्टर्स के कार्यों को मानसून सीजन से पहले-पहले पूरा करवाया जाए।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीएमडीए व जीएमआरएल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ व सुगम यातायात आवाजाही शहर बनाना उनका उद्देश्य है। उद्योग की दृष्टि से गुरुग्राम देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक शहरों में से एक है। यहां पर मेट्रो रेल सहित रैपिड मैट्रो, इंटर रिंग रोड, आरआरटीएस जैसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर जोर दिया गया है। इसलिए इस कार्य को पूरा करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आरओबी व आरयूबी तथा मेट्रो के लिए ग्रेड सेपेस्टर्स पर यू टर्न बनाते समय बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था अवश्य की जानी चाहिए। बरसात के समय इन स्थानों पर जलभराव की स्थिति न आए। अभी मानसून में 6 महीने का समय है, इसलिए इस कार्य को अधिकारी प्राथमिकता से करवाएं।
बैठक में जानकारी दी गई कि मिलेनियम सिटी सेंटर-रेलवे स्टेशन-सेक्टर-22-साइबर सिटी तक जाने वाली मेट्रो कनेक्टिविटी की कुल लंबाई 28.50 किलोमीटर होगी तथा इस पर 27 स्टेशन होंगे और एक मेट्रो डिपो का निर्माण करवाया जाएगा, जिसकी भूमि सहित परियोजना की अनुमानित लागत 5452.72 करोड़ रुपए होगी।
व्यापक मोबिलिटी मैनेजमेंट प्लान-2020 के तहत 35 ग्रेड सेपेस्टर्स व 3 आरओबी-आरयूबी तथा 200 इंटर सेक्शन जंक्शन का सुधार व विकास करवाया जएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments