एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण के लिए मौजूदा सरकार पूर्णत वचनबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण फैसले निरंतर लिए जा रहे हैं। किसानों को जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है, वहीं ग्रामीण विकास को भी नई दिशा प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी अपने पैतृक गांव कलौदा कलां में आयोजित अभिनंदन समारोह में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के गांव में नवनिर्मित गली का उद्घाटन तथा वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए अनुदान देने की भी घोषणा की । इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा रखी गई नहरी पानी की क्षमता बढ़ाने की मांग को भी मंजूर किया और आश्वासन दिया कि निकट भविष्य में डीएलसी माइनर की रिमॉडलिंग और धमतान साहिब माइनर की एक्सटेंशन बढ़ाई जाएगी। क्षमता बढने से करीब एक दर्जन गांवों में नहरी पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। नहरी पानी की क्षमता बढ़ाने से कलौदा कलां, कलौदा खुर्द, फुलियां कलां, फुलियां खुर्द, खरड़वाल, नैहरें, अमरगढ़, सुलेहड़ा, जुलेहड़ा, राजगढ ढोबी, भिखेवाला, लोहचब सहित लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों को इसका फायदा होगा।
कृष्ण बेदी ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई लगभग सभी मांगों को स्वीकार करते हुए बताया कि ग्राम सचिवालय के भवन व एक अन्य जाति के सामुदायिक भवन के लिए 11-11 लाख तथा पिछड़ी जाति की चौपाल, ब्राह्मण चौपाल, कश्यप चौपाल, लोहार जाति की चौपाल और वाल्मीकि चौपाल के लिए 10-10 लाख रूपए मंजूर किए। इसके अलावा सामुदायिक केन्द्र भवन, पशु अस्पताल बिल्डिंग, डिजिटल लाइब्रेरी, राजकीय उच्च विद्यालय की चार दिवारी, कोप्रेटिव बैंक भवन, व्यामशाला में जिम खाना, बुस्टर टैंक, दो फिल्टर हाई लेवल सप्लाई, गांव में स्ट्रीट लाइट व कैमरे, स्कूल में प्रार्थना शेड, कब्रिस्तान की चार दिवारी तथा गांव के 2, 3 तथा चार करम के सभी कच्चे रास्तों तथा गांव के दोनों तालाबों के सौंदर्यकरण, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के एस्टीमेट बनाने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तेजेन्द्र ढूल,पूर्व विधायक पिरथी सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण विकास व गरीब कल्याण के लिए मौजूदा सरकार पूर्णत वचनबद्ध : कृष्ण कुमार बेदी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

