HomeCurrent News24 घंटे में भूकंप से दूसरी बार कांपी हरियाणा की धरती

24 घंटे में भूकंप से दूसरी बार कांपी हरियाणा की धरती

चंद्रशेखर धरणी : 24 घंटे के भीतर हरियाणा में दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट और 3 सेकेंड पर भूकंप आया। दूसरे दिन भी भूकंप का केंद्र सोनीपत पहलादपुर किडोली में स्टेडियम के नजदीक रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे था। सोनीपत में 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटकों से ये जिला संवेदनशील जोन में आ गया है।

कल भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

बुधवार दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई थी। इसका सेंटर सोनीपत के खरखौदा के पास कुंडल गांव में रहा और इसका केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा था। बीते दिन सोनीपत के साथ रोहतक, पानीपत, गुरुग्राम और झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा में 7-8 जनवरी तक बड़ा भूकंप आ सकता है। इसके कारण भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

हाई डैमेज रिस्क जोन में हरियाणा के 13 जिले

हरियाणा के 13 जिले भूकंप के लिहाज से हाई डैमेज रिस्क जोन में हैं। इनमें सोनीपत के साथ ही पानीपत, गुरुग्राम, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, रेवाड़ी, पंचकूला, झज्जर, अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़ और कुरूक्षेत्र शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments