HomeBreaking Newsअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ में राज्य स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन, CM भगवंत...

अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ में राज्य स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन, CM भगवंत सिंह मान ने भरी हाजिरी

पंजाब के अमृतसर स्थित ऐतिहासिक वाल्मीकि तीर्थ(Valmiki Tirath Amritsar) रामतीर्थ में भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शामिल हुए। कार्यक्रम में संत-महापुरुषों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया।

समारोह के दौरान भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज में प्रेम, आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समानता पर आधारित समाज बनाने का संदेश दिया गया।

तीर्थ के विकास कार्यों पर भी चर्चा

इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस बार बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संत-महापुरुषों के साथ बातचीत के दौरान वाल्मीकि तीर्थ में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने तीर्थ में बचे हुए विकास कार्यों का विवरण देने को कहा ताकि उन्हें पूरा कराने की दिशा में कदम उठाए जा सकें। समारोह में धार्मिक आस्था के साथ-साथ तीर्थ के विकास और भगवान वाल्मीकि जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी ध्यान दिया गया।

यह भी पढ़ें : गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत, होटल मालिक और बेटे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments