HomeBreaking Newsगुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत, होटल मालिक...

गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत, होटल मालिक और बेटे ने भी गंवाई जान

Guwahati Hotel Firing: असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में हुई अंधाधुंध गोलीबारी से सनसनी फैल गई। बिलास इन होटल में हुई फायरिंग में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत मौके पर पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

सोमवार रात 9 बजे हुई गोलीबारी

यह वारदात गुवाहाटी के बिलास इन होटल में सोमवार 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हुई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में होटल बिलास इन की मालिक हेलेना भराली और उनका बेटा भी शामिल हैं। घटना के बाद होटल और उसके आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

संपत्ति विवाद की आशंका

शुरुआती जानकारी में इस गोलीकांड के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोलीबारी के पीछे असली कारण क्या था और वारदात को किसने अंजाम दिया।

घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया

गोलीबारी में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में होटल का एक कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है, जिसे गोली लगी है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं।

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर

घटना की जानकारी मिलते ही गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. अब तक चार शव बरामद किए गए हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि होटल में फायरिंग किस वजह से हुई और वारदात में कितने लोग शामिल थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं।

Read More:

PM मोदी का दिल्ली में कार्यक्रम, इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments