HomeBreaking Newsटेकऑफ करते ही ईरान में विमान का टायर फटा, यात्रियों में मची...

टेकऑफ करते ही ईरान में विमान का टायर फटा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, खौफनाक मंजर का Video वायरल

ईरान से हाल ही में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने विमान (Iran Plane)यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पायलटों की मुस्तैदी और सही समय पर लिए गए फैसलों के चलते एक बड़ा विमान हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मंगलवार की है जब सेपहरान एयरलाइंस का एक बोइंग 737 विमान ईरान के मशहद शहर से करमानशाह के लिए रवाना हुआ था. विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकऑफ के दौरान ही विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फट गया था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की और विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारने का फैसला किया।

लैंडिंग के दौरान गिरी केबिन की छत 

जब विमान वापस एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तब तकनीकी खराबी का असर अंदर साफ दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडिंग के दौरान झटके लगने से केबिन के अंदर की छत का एक हिस्सा टूटकर सीधे यात्रियों के ऊपर आ गिरा। छत गिरने के साथ ही यात्रियों का सामान भी नीचे बिखर गया जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक मंजर के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। विमान के रुकते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सेपहरान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और बाद में उन्हें दूसरी उड़ान के जरिए उनके गंतव्य यानी करमानशाह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : ‘सपा की सरकार आने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा…’ सपा नेता पर लगा बड़ा आरोप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments