HomeBreaking Newsगणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, लालबागचा राजा...

गणेश चतुर्थी पर ट्रंप के राजदूत सर्जियो गोर मुंबई पहुंचे, लालबागचा राजा के किए दर्शन, गणपति के पैर छूकर बोले- यहां की ऊर्जा अद्भुत…

US Ambassador Sergio Gor Visited Lalbaugcha Raja: गणेश चतुर्थी के मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति के पैर भी छुए और यहां के माहौल को लेकर अपना अनुभव शेयर किया।

ऊर्जा को बताया अद्भुत

दर्शन के बाद सर्जियो गोर ने कहा- “यह सच में अद्भुत है। यहां आकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रह हूं। निमंत्रण पाकर बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि हर किसी को यहां आकर इसे देखना चाहिए, क्योंकि ऐसी जीवंत जगहें बहुत कम हैं। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। अगर आप यहां नहीं हैं, तो इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इसलिए अगर आप यहां नहीं आए हैं, तो जरूर आएं।”

सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

अपने आधिकारिक हैंडल पर किए गए एक ट्वीट में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- “मुंबईचा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद काफी खुशी हुई। ये आस्था और समुदाय का एक जीवंत रूप है जो सभी लोगों को एक साथ लाता है। गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

मुंबई में गणेशोत्सव की धूम

देशभर में सोमवार को 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत पूरे हर्षोल्लास के साथ हुई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मुंबई का लालबाग हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के प्रमुख केंद्रों में शामिल है।

अंबानी आवास पर भी पूजा

गणेश चतुर्थी के अवसर पर अंबानी परिवार ने भी अपने आवास पर गणेश पूजा का आयोजन किया। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे भी वहां पहुंचे। सलमान खान और विक्की-कैटरीना समेत कई सेलेब्स ने अंबानी आवास पर शिरकत की।

पीयूष गोयल के घर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। पीएम मोदी ने भगवान श्री गणेश से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की।

गोयल ने जताया आभार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को अपने और परिवार के लिए सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि “आज आवास पर गणपति पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपका सान्निध्य मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से कष्टों को दूर कर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़े, यही कामना है।”

आस्था के रंग में मुंबई

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में धार्मिक उत्साह के साथ सार्वजनिक गणपति पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मौजूदगी ने भी इस उत्सव को खास बना दिया।

Read More:

अयोध्या में NSG हब से स्मार्ट क्लास तक… CM योगी की अध्यक्षता में UP कैबिनेट बैठक आज, 18 बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments