हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े वित्तीय और कमर्शियल(Commercial cylinders) बदलाव होते हैं जिनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम भी शामिल हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा समीक्षा के बाद आज यानी 1 सितंबर 2026 को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने इसके दाम में 9.50 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद देश के प्रमुख महानगरों में नए रेट लागू हो चुके हैं
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब विभिन्न शहरों में नए रेट कुछ इस तरह हैं :
-
दिल्ली और नोएडा: 2,747.50 रुपये
-
मुंबई: 2,701.00 रुपये
-
कोलकाता: 2,982.00 रुपये
-
चेन्नई: 2,916.50 रुपये

