तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले से एक दर्दनाक घटना समाने आई है, जहां यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर डिलीवरी कराने की कोशिश एक महिला की मौत हो गई। प्रसव के बाद ज्यादा खून निकलने से महिला की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग और पुलिस दोनों कर रहे हैं।
अस्पताल जाने के बजाय घर पर कराई डिलीवरी
जानकारी के मुताबिक, उथुकुली के पास थलावयपालयम गांव की रहने वाली शशिकला अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक पति कार्तिक हैं और दंपति की पहले से चार साल की एक बेटी भी है। कार्तिक ने अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो देखकर घर पर ही प्राकृतिक डिलीवरी कराने का फैसला किया।
बेटी को जन्म देने के बाद बिगड़ी तबीयत
24 जून को शशिकला ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद गर्भवती महिला को ज्यादा ब्लीडिंग होना शुरू हो गया, जो काफी देर तक नहीं रुका। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें पहले पेरुंदुरई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, उथुकुली पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि प्रसव किन परिस्थितियों में कराया गया और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि प्रसव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में ही करानी चाहिए। ऐसे इंटरनेट या यूट्यूब वीडियो के आधार पर घर में डिलीवरी कराने की कोशिश गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है।
Read More

