HomeBreaking Newsसेशेल्स दौरा पूरा कर भारत के लिए रवाना हुए PM मोदी, महात्मा...

सेशेल्स दौरा पूरा कर भारत के लिए रवाना हुए PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि और नवशक्ति विनयगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा पूरा करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन PM मोदी ने विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित और नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना भी किए।

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने विक्टोरिया स्थित पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आदर्श पीढ़ियों से लोगों को शांति, न्याय और मानवीय गरिमा की तलाश में एकजुट करते रहे हैं। उनके विचार बेहतर दुनिया के निर्माण के हमारे प्रयासों को प्रेरित करते हैं।”

नवशक्ति विनयगर मंदिर में की पूजा

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के प्रमुख हिंदू मंदिर अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “विक्टोरिया के अरुलमिगु नवशक्ति विनयगर मंदिर में प्रार्थना की। भगवान श्री गणेश सभी को बुद्धि, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।” उन्होंने मंदिर के प्रबंधन और सेशेल्स हिंदू कोविल संगम की भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना किया।

भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

मंदिर और पीस पार्क में भारतीय समुदाय के लोगों ने तिरंगा लहराकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इस दौरान ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के साथ हो रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। एक सदस्य ने कहा कि “हम प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। उनके स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।”

Read More

सेहत के लिए संजीवनी बूटी है ये लाल दाने वाला फल!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments