महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच तेज कर दी है। आज रविवार 28 जून को होने वाली परीक्षा रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट C.P. पंजाबराव उगले की अगुवाई में SIT गठित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
4 राज्यों में जांच के लिए भेजी गईं टीमें
TET पेपर लीक मामले में SIT की चार टीमें महाराष्ट्र से बाहर जांच कर रही हैं। पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली और हरियाणा भेजी गई हैं। जांच में अंतरराज्यीय पेपर लीक रैकेट की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को इस रैकेट की जानकारी 25 जून की शाम मिली थी। इसके बाद पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और पेपर खरीदने के नाम पर उन्हें जाल में फंसाया। हालांकि आरोपी पेपर बेचने पहुंचे, तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस सौदे के लिए कुल चार आरोपी दिल्ली से हवाई जहाज के जरिए ठाणे पहुंचे थे। इनमें से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
तीनों आरोपी हैं ग्रेजुएट
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी उच्च शिक्षित हैं। पहला आरोपी राजीव कुमार जो बीएससी, जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार करता है,
दूसरा आरोपी आकाश कुमार ने बीकॉम तक पढ़ाई की है और धीरज कुमार ने बीए, केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा दे चुका है, लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
Read More
क्या 9 साल बाद टूटने वाली है गौरव खन्ना-आकांक्षा की शादी? ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस ने खोला राज

