HomeBreaking Newsगुलमर्ग में LoC के पास जोरदार ब्लास्ट से एक चरवाहे की मौत,...

गुलमर्ग में LoC के पास जोरदार ब्लास्ट से एक चरवाहे की मौत, 4 लोग घायल

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग(Gulmarg) सब-सेक्टर के अंतर्गत नियंत्रण रेखा (LoC) के नजदीक शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सुमलीवाली ढोक इलाके में हुए एक लावारिस विस्फोटक में अचानक हुए धमाके से एक चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हालत में पाए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही कड़ी जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चरवाहों का एक समूह अपने मवेशियों को चराने के लिए सुमलीवाली ढोक क्षेत्र में गया था। इसी दौरान उड़ी क्षेत्र के गलीबल चंदूसा निवासी जबीर अहमद बजाड़ की नजर जमीन पर पड़े एक गोले पर पड़ी। वो इसे उठाकर अपने साथ आए बाकि साथियों को दिखाने लगे। इसी दौरान अचानक उसमें विस्फोट हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, धमाके की चपेट में आए चार अन्य चरवाहे भी घायल हो गए।

सुरक्षाबलों ने तुरंत संभाला मोर्चा

विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास तैनात सेना और अन्य सुरक्षा बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए अतिरिक्त तलाशी अभियान भी शुरू किया है।

विस्फोट की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गुलमर्ग में LOC के पास हुए इस विस्फोट का मामला थाने में दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किस तरह के गोले से हुआ था। इसके लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की गई है कि सीमा से सटे इलाकों में अगर कोई भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे छूने की बजाय तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दें।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपियों के घर पर की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments