महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले पिछले साल एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई थी जिसने पूरे इलाके तो क्या बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आंचल(Aanchal) मामीडवार और सक्षम टाटे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया लेकिन यह रिश्ता उनके परिवारों को स्वीकार नहीं था खासकर अंतरजातीय होने के कारण विरोध दोनों के परिवारों में विरोध रहता था उनके रिश्ते से कोई भी खुश नहीं था।
परिवार के विरोध में बढ़ा तनाव
जानकारी के मुताबिक, सक्षम आंचल के भाई के दोस्त भी थे जिसके चलते उनका आना-जाना घर में पहले से था और इसी दौरान दोनों करीब आए। जैसे-जैसे परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो विरोध तेज हो गया। आरोप है कि आंचल के परिवार में खासकर भाई और पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और उन्होंने कई बार इसे खत्म करने का दबाव भी बनाया। लेकिन लगातार धमकियों और तनाव के बीच भी दोनों अपने रिश्ते पर कायम रहे।
सक्षम की हुई हत्या
27 नवंबर को यह मामला अचानक भयावह मोड़ पर तब पहुंचा जब सक्षम टाटे की कथित तौर पर उसके ही परिजनों द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना ने न सिर्फ आंचल को गहरा सदमा दिया। फिर प्रेमी की मौत के बाद आंचल ने जो कदम उठाया उसने इस कहानी को और ज्यादा जटिल बना दिया।
सक्षम की मौत के बाद आंचल ने उनके शव से शादी करने की जिसने पूरे इलाके में चर्चा और विवाद दोनों को जन्म दिया। इसके बाद वह कुछ समय तक सक्षम के परिवार के साथ भी रहीं और वहीं ससुराल जैसा जीवन जीने लगीं।
क्यों छोड़ा ससुराल
हाल ही में आंचल ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उन्हें ससुराल में मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसके बाद उन्हें घर छोड़ना पड़ा। आंचल के मुताबिक, उन्होंने इस घटना की जानकारी सक्षम के माता-पिता को दी लेकिन उसके बाद भी समर्थन नहीं मिला।
इस घटना को लेकर आंचल ने दावा किया है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन्हें सुरक्षित रूप से उनके एक रिश्तेदार(दादी) के घर तक पहुंचाया गया। इस पूरे मामले में सक्षम टाटे के परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।