HomeBreaking News'विधाता' करेगा Kangana Ranaut के 'भाग्य' का फैसला! 26/11 हमलों में नर्सों...

‘विधाता’ करेगा Kangana Ranaut के ‘भाग्य’ का फैसला! 26/11 हमलों में नर्सों की बहादुरी की दास्तान है फिल्म, पहले दिन का कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office: बहुत लंबे समय से कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का फैंस इन्तजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। जिस दिन कंगना की ये फिल्म रिलीज हुई है उसी दिन दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। ऐसे में ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म का मुकाबला तगड़ा हुआ है और कंगना की फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में ‘गवर्नर’ को पटखनी दे दी है।

पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में लगभग 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। देशभर में फिल्म के 2181 शो चले और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत दर्ज की गई। पहले ही दिन एक करोड़ की कमाई से ये समझ आता है कि, फिल्म दर्शकों का पसंद आ रही है।

‘गवर्नर’ से आगे निकली कंगना की फिल्म

पहले दिन की कमाई के आंकड़ों में ही कंगना रनौत की फिल्म ने मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘गवर्नर’ ने ओपनिंग डे पर करीब 90 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में कमाई के मामले में ‘भारत भाग्य विधाता’ को मामूली बढ़त हासिल हुई है।

पिछली फिल्मों के मुकाबले फीकी रही ओपनिंग

हालांकि कंगना रनौत की नई फिल्म अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं छू सकी। उनकी वर्ष 2025 में रिलीज हुई इमरजेंसी ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वर्ष 2023 में आई ‘तेजस’ की ओपनिंग 1.25 करोड़ रुपये रही थी। इनकी तुलना में भारत भाग्य विधाता की शुरुआत कमजोर मानी जा रही है।

‘मेजर’ के रिकॉर्ड से काफी पीछे

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के ऊपर पर बनी फिल्मों की बात करें तो शशि किरण टिक्का निर्देशित ‘मेजर’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अदिवि शेष अभिनीत उस फिल्म की तुलना में ‘भारत भाग्य विधाता’ का ओपनिंग कलेक्शन काफी कम रहा है।

वीकेंड कलेक्शन पर टिकी निगाहें

फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिलने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन यह दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक लाने में सफल नहीं दिखी। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजरें शनिवार और रविवार के कारोबार पर हैं। माना जा रहा है कि यदि वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो फिल्म की कमाई में भी उछाल देखने को मिल सकता है।

सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म की कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ का लेखन और निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि कंगना रनौत ने फिल्म को सह-निर्माता के रूप में भी समर्थन दिया है। फिल्म में कंगना के साथ ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

कामा अस्पताल के नायकों को समर्पित फिल्म

फिल्म की कहानी वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में तैनात मेडिकल स्टाफ की बहादुरी से प्रेरित है। विशेष रूप से नर्स अंजलि कुल्थे के साहस को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है, जिन्होंने हमलों के दौरान कई मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि उन्होंने 20 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दिया था।

कंगना बोलीं- यह अनसुने नायकों की कहानी

ANI को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि यह फिल्म उन डॉक्टरों, नर्सों और हेल्थकेयर वर्कर्स को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 26/11 हमलों के दौरान गोलियों और खतरे के बीच भी अपने कर्तव्य का पालन किया। उनके मुताबिक यह बहादुरी और समर्पण की ऐसी कहानी है, जिसके बारे में देश के बहुत कम लोग जानते हैं।

Read More:

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, वाराणसी पहुंचे CM योगी ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments