HomeBreaking Newsबंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच बवाल, शुभेंदु अधिकारी के PA की...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच बवाल, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, गाड़ी घेरकर हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बीच एक और बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमले में उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

गाड़ी घेरकर की गई फायरिंग

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात चंद्रनाथ रथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाश उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे। दोहारिया इलाके में हमलावरों ने कार को रोककर बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुवेंदु अधिकारी पहुंचे अस्पताल

हमले के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं बुद्धदेव बेरा का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

भाजपा में अहम भूमिका निभाते थे रथ

चंद्रनाथ रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर जिले के निवासी थे और भाजपा की राजनीतिक रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण चेहरों में गिने जाते थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने शुभेंदु अधिकारी की टीम में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

भाजपा ने बताया राजनीतिक हमला

घटना के बाद भाजपा ने TMC पर निशाना साधा है। BJP नेताओं ने इस हत्या को राजनीतिक साजिश करार देते हुए बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा का आरोप है कि राज्य में विपक्षी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच, TMC ने अब इस पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।

TMC का बयान आया सामने

घटना को लेकर TMC का बयान सामने आया है कि, “हम आज रात मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। हम पिछले तीन दिनों में TMC के तीन अन्य कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं जिनकी हत्या का आरोप BJP समर्थित बदमाशों पर है यह सब चुनाव के बाद हुई हिंसा में हुआ, जबकि राज्य में आदर्श आचार संहिता अभी भी लागू है। हम इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं जिसमें कोर्ट की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और बिना किसी देरी के उन्हें सज़ा दिलाई जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।”

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है। हालांकि देर रात तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Read More:

पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments