Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsCM रेखा गुप्ता ने रोका अपना काफिला, और लोगों से कर दी...

CM रेखा गुप्ता ने रोका अपना काफिला, और लोगों से कर दी ये अपील

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता अपने विकास कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को CM रेखा गुप्ता को अपना काफिला रोकना पड़ा। CM रेखा गुप्ता ने देखा कि कार चलाते समय एक व्यक्ति सड़क पर रोटी फेंक रहा था। यह देख CM रेखा गुप्ता ने अपना काफिला रुकवा दिया। कार से उतरकर सीएम रेखा गुप्ता उस व्यक्ति के पास पहुंचीं। CM ने कार चालक से बात करते हुए सड़क पर रोटी न फेंकने के लिए समझाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों की जान को बताया खतरा

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़क पर रोटी फेंकने से गायें सड़क पर आ जाती हैं। इससे गायों और सड़क पर चल रहे लोगों की जान को खतरा रहता है। हाल ही में CM के काफिले के सामने फ्लाईओवर पर गायों का झुंड आ गया था। इसे लेकर CM रेखा गुप्ता ने खास बयान जारी किया है।

दोबारा ऐसा न करें

CM रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज राजधानी दिल्ली का दौरा करते हुए मैंने देखा कि एक व्यक्ति अपनी कार से सड़क पर रोटी फेंक रहा था। संभवतः कार में सवार व्यक्ति ने गाय को खिलाने के इरादे से यह रोटी सड़क पर फेंकी होगी। मैंने कार रोकी और उस व्यक्ति से अपील की कि कृपया ऐसा दोबारा न करें।’

रोटी सिर्फ भोजन नहीं, हमारी संस्कृति है

CM रेखा गुप्ता ने कहा, ‘रोटी हमारे लिए सिर्फ भोजन नहीं है। यह हमारी संस्कृति, भक्ति और सम्मान का प्रतीक है। सड़क पर रोटी फेंकने से गाय और अन्य जानवर वहां रोटी खाने के लिए आते हैं। इससे न केवल उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों और वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।’

गौशाला में रोटी खिलाएं

इसके साथ ही CM ने कहा, ‘अन्न का अपमान नहीं होना चाहिए। अगर जानवरों को खाना खिलाना है तो कृपया यह काम गौशाला या निर्धारित स्थान पर करें। यह हमारी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संस्कार की पहचान है।’

सड़कों को सुरक्षित बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, ‘सड़क पर रोटी या कोई भी खाना न फेंके। जानवरों को प्यार और जिम्मेदारी से खाना खिलाएं। अपनी संस्कृति का सम्मान करें और अपनी सड़कों को सुरक्षित रखें।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments