चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कहां जाता है कि राजनीति में कभी भी कोई किसी का स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। हरियाणा की राजनीति में भी अब नए धुव्रीकरण बनने लगे हैं। हरियाणा की राजनीति में हुए इस चौंकाने वाला यह नया राजनीतिक ध्रुवीकरण कृष्ण की नगरी मथुरा से होते हुए हरियाणा के प्रवेश द्वार फरीदाबाद की राजनीति में देखने को मिला हैं। नववर्ष के आगमन पर चौकाने वाले यह समीकरण औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में जब मिले हरियाणा की राजनीति के दो दिग्गज जिनके बारे में यह चर्चा है कि वह पिछले एक दशक से आपस में राजनीतिक सामंजस्य नहीं रख रहे थे। ऐसी भी चर्चा है कि राजनीति में टिकट की प्रतिस्पर्धा में एक-दूसरे पर हावी रहने के प्रयासों में इनकी राजनीतिक जंग किसी से छिपी हुई भी नहीं रही।
यह अब नए राजनीतिक गठजोड़ के बाद प्रमाणित होने की चर्चा है। राजनीति में हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल की गिनती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबियों में होती है। यह किसी से छिपा नहीं है। 2024 के चुनाव में वह विधानसभा के लिए टिकट अपने दम पर लेकर आए, यह भी किसी से छिपा नहीं है। 2014 से 2019 तक मनोहर पार्ट-1 के शासनकाल में दमदार, प्रभावशाली व्यक्तित्व रखने वाले विपुल गोयल की टिकट यि 2019 में कटती है तो राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो जाती है कि कृष्णपाल गुर्जर का हाथ है। कृष्णपाल गुर्जर भी हरियाणा की राजनीति के पुराने राजनीतिज्ञ है। हरियाणा के कईं मुख्यमंत्रियों के राज में विपक्ष और सत्ता का स्वाद उन्होंने चखा है। अब केंद्र में मोदी सरकार में पार्ट 3 में लगातार केंद्र में मंत्री बन रहे है। विपुल गोयल युवा राजनीतिक योद्धा हैं।
वर्ष 2025 के आगाज पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि फरीदाबाद को चमकाने के लिए सभी मंत्री और विधायक मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य क्षेत्र ही उनका मंदिर है और मंदिर की सफाई और तमाम सुविधाओं का ध्यान रखना उनका कर्तव्य है। नए साल में एक अलग फरीदाबाद नजर आएगा और सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा समेत बीजेपी के कई नेता भी मौजूद रहे।
हरियाणा की फरीदाबाद की राजनीति से इस बार नायब सिंह सैनी सरकार पार्ट 2 में तीन मंत्री बनना विपुल गोयल, राजेश नागर, गौतम बनना कहीं ना कहीं राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर की राजनीति को चुनौती दे रहा था। अब 2025 में हुआ इनका मिलन भविष्य में क्या रंग दिखाएगा यह कहना सहज नहीं है मगर हवन पर वायरल हुई इनकी तस्वीर बहुत कुछ ब्यान कर रही है। इनका एक साथ इकट्ठा खड़ा होना कईं राजनीतिक नेताओं की नींद उड़ा देगा। फिर चाहे वह सत्ता दल से हो या विपक्ष से हो।
2025 में हुआ विपुल और कृष्णपाल का मिलन, कई राजनेताओं की उड़ेगी नींद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज
on हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी
on मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
on बच्चों के अपहरण-तस्करी के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त, केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
on AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
on हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान
on सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, लगभग 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग, बेसमेंट में जमा था पानी
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

