लखनऊ में रविवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा(Tiranga Yatra) में हिस्सा लिया। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और छात्र भी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने यात्रा के जरिए देश की एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
यह यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विधानभवन के सामने तक पहुंची। 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस भी है इसलिए कार्यक्रम को स्वतंत्रता आंदोलन और शहीदों की स्मृति से भी जोड़ा गया। यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने काकोरी शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।
80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा आयोजन
सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। उन्होंने तिरंगे को भारत के सम्मान, गौरव और स्वाभिमान से जुड़ा राष्ट्रीय प्रतीक बताया। उनके मुताबिक, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है।
#WATCH | Lucknow: On the Tiranga Yatra, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "We are all grateful to Prime Minister Modi, who, in order to uphold the utmost respect for India's symbols, decided to penalize those who insult the National Anthem and the National Song by… pic.twitter.com/GBBClhGyp4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 9, 2026

