HomeBreaking Newsचीन को भी भाया छठ का महापर्व! कहा- सूरज की पूजा में...

चीन को भी भाया छठ का महापर्व! कहा- सूरज की पूजा में भारत और चीन की साझा परंपरा

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ(Chhath) महापर्व का समापन हो गया। देशभर में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया। इस बीच भारत में स्थित चीनी दूतावास की ओर से भी छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गईं। खास बात यह रही कि चीन ने इस भारतीय पर्व की तुलना अपनी पारंपरिक सूर्य पूजा से करते हुए दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक समानता का जिक्र किया।

भारत स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने छठ महापर्व मना रहे सभी लोगों को बधाई दी। साथ ही भारत की छठ पूजा और चीन के पारंपरिक ‘सूर्य पर्व’ के बीच समानताओं की ओर भी ध्यान दिलाया।

तस्वीरों के जरिए दिखाई सूर्य पूजा की समानता

यू जिंग ने अपनी पोस्ट में एक कोलाज तस्वीर साझा की। इसमें दो अलग-अलग देशों में सूर्य के प्रति आस्था और सम्मान की झलक दिखाई गई है।तस्वीर के एक हिस्से में चीन के पारंपरिक सूर्य पर्व का दृश्य है। इसमें पहाड़ी की चोटी पर बने एक गोलाकार स्मारक के ऊपर उगते सूरज को दिखाया गया है।

वहीं, दूसरी तस्वीर में भारत की छठ पूजा का नजारा है। इसमें महिलाएं पारंपरिक कपड़े पहनकर नदी और तालाब के पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती दिखाई दे रही हैं। उनके आसपास फलों, पूजा सामग्री और दीयों से सजे सूप भी नजर आ रहे हैं।

सूर्य के सम्मान में छिपा साझा संदेश

इस तस्वीर के साथ यू जिंग ने लिखा कि चीन के सूर्य पर्व से लेकर भारत की छठ पूजा तक दोनों देशों में सूर्य के प्रति सम्मान की भावना जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों परंपराएं बेहतर और उज्ज्वल भविष्य की साझा उम्मीद को दर्शाती हैं।

चीनी प्रवक्ता का यह संदेश दिखाता है कि अलग-अलग देशों की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में कई ऐसी समानताएं हो सकती हैं, जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाती हैं। सूर्य को ऊर्जा, जीवन और प्रकाश का प्रतीक मानने की भावना भारत और चीन की इन परंपराओं में एक साझा सांस्कृतिक सूत्र के रूप में सामने आई है।

यह भी पढ़ें : आज रात बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, दर्शन का आखिरी मौका, 23 लाख से ज्यादा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments