HomeBreaking Newsचंडीगढ़ में कारोबार का बड़ा मौका! नई बल्क मार्केट को मिली हरी...

चंडीगढ़ में कारोबार का बड़ा मौका! नई बल्क मार्केट को मिली हरी झंडी

चंडीगढ़(Chandigarh) में थोक कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-56 (वेस्ट) में नई बल्क मार्केट विकसित करने की योजना अब आगे बढ़ गई है। इस मार्केट को पर्यावरण मंजूरी मिल चुकी है और प्रशासन अगले महीने से बूथों और प्लॉट्स की नीलामी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। करीब 44 एकड़ में बनने वाली इस मार्केट में मार्बल, फर्नीचर और निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबारियों को जगह दी जाएगी।

नई मार्केट में कुल 52 बूथ और 188 प्लॉट बनाए गए हैं। प्रत्येक प्लॉट का आकार 600 वर्ग गज रखा गया है। प्रशासन की योजना के मुताबिक, इनकी नीलामी निर्धारित कलेक्टर रेट के आधार पर की जाएगी। मार्केट में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज, पार्किंग और बारिश के पानी की निकासी जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

धनास की मार्बल मार्केट होगी शिफ्ट

नई मार्केट में धनास की मौजूदा मार्बल मार्केट को स्थानांतरित करने की योजना है। यहां पिछले 25 से 30 वर्षों से मार्बल का कारोबार चल रहा है। हालांकि, इस जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर विवाद भी रहा है।

प्रशासन और अदालत ने यहां कृषि भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों को अनधिकृत माना है। साल 2018 में किए गए सर्वे के दौरान धनास और सारंगपुर में कुल 182 दुकानें चिह्नित की गई थीं। अब प्रशासन इन कारोबारियों को नई मार्केट में जगह देकर पुरानी व्यवस्था समाप्त करना चाहता है।

फर्नीचर कारोबारियों को भी मिलेगा अवसर

सेक्टर-53 और 54 में पहले संचालित फर्नीचर मार्केट को हटाकर प्रशासन करीब 10 से 12 एकड़ सरकारी जमीन खाली करवा चुका है। अब वहां से हटाए गए व्यापारियों को भी सेक्टर-56 की नई मार्केट की नीलामी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

प्रशासन का उद्देश्य शहर में अलग-अलग जगह चल रहे थोक कारोबार को एक ही स्थान पर लाना है। इससे व्यापारियों को स्थायी व्यावसायिक जगह मिलेगी और सरकारी जमीन व सड़कों पर चल रही अनधिकृत दुकानों को हटाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : अफरीदी के निर्वासन के बाद पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा! 5 गुर्गे गिरफ्तार, 11 पिस्तौल और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments