HomeBreaking Newsदिल्ली की जहरीली हवा से लोगों में डर! एयर प्यूरीफायर की बढ़ी...

दिल्ली की जहरीली हवा से लोगों में डर! एयर प्यूरीफायर की बढ़ी मांग…

दिल्ली (Delhi) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खराब हवा से बचने के लिए लोग घरों और दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं। इसकी वजह से बाजार में इन उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की बिक्री पहले के मुकाबले करीब पांच गुना हो गई है।

CTI के मुताबिक, पहले दिल्ली की दुकानों पर प्रतिदिन औसतन चार एयर प्यूरीफायर बिकते थे लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 20 यूनिट तक पहुंच गया है। मांग में अचानक आई तेजी के कारण कुछ कंपनियों के पास उपलब्ध स्टॉक भी खत्म होने लगा है।

18% से घटाकर 5% GST करने की मांग

बढ़ती बिक्री के बीच CTI ने केंद्र सरकार से एयर प्यूरीफायर की कीमतें कम करने की अपील की है। संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर एयर प्यूरीफायर और HEPA फिल्टर पर GST की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है।

CTI का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एयर प्यूरीफायर अब केवल महंगे घरों की सुविधा नहीं बल्कि आम लोगों की जरूरत बनता जा रहा है। ऐसे में टैक्स कम होने से लोगों को इसे खरीदने में राहत मिल सकती है।

दूसरे पार्ट्स पर भी टैक्स घटाने की मांग

संगठन ने HEPA फिल्टर, कार्बन फिल्टर, UV लैंप, मोटर और सेंसर पर भी GST घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की है। CTI के मुताबिक, एयर प्यूरीफायर के फिल्टर लगभग हर छह महीने में बदलने पड़ते हैं जिससे लोगों पर अतिरिक्त खर्च आता है।

CTI ने देश में ही कम कीमत वाले एयर प्यूरीफायर बनाने को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया है। इसके लिए निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर GST 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग की गई है। संगठन का मानना है कि इससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और चीन से आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में तकनीकी खराबी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments