HomeBreaking News'अनंत आश्रय' की रखी गई नींव, नीता अंबानी की अनूठी पहल से...

‘अनंत आश्रय’ की रखी गई नींव, नीता अंबानी की अनूठी पहल से जरूरतमंदों को मिलेगा आशियाना

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी(Nita Ambani) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की है। 1 नवंबर को नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट का मकसद उन लोगों को सुरक्षित और बेहतर जीवन देना है, जिन्हें परिवार के सहारे और देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसमें अनाथ बच्चे, बुजुर्ग और विकासात्मक दिव्यांगता वाले बच्चे व वयस्क रह सकेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन की यह परियोजना करीब 100 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी। यहां 5000 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इस परिसर को एक ऐसे समुदाय के रूप में तैयार करने की योजना है जहां हर व्यक्ति को घर जैसा माहौल, अपनापन और सम्मान मिल सके।यहां रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जरूरी देखभाल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य सिर्फ रहने की जगह देना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

नीता अंबानी ने जन्मदिन पर साझा किया खास संकल्प

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि अपने जन्मदिन पर इस परियोजना की शुरुआत करना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए बताया कि अनंत आश्रय में बच्चों के लिए अनाथालय, बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम और दिव्यांग लोगों के लिए जीवनभर रहने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इसे 5000 से अधिक लोगों के लिए एक स्नेहपूर्ण परिवार बनाने की कोशिश बताया।

हर बच्चे को मिले प्यार और सुरक्षा

नीता अंबानी ने कहा कि हर बच्चा प्यार, सुरक्षा और अच्छी देखभाल पाने का हकदार है भले ही उसके माता-पिता उसके साथ हों या नहीं। उनके मुताबिक, अनंत आश्रय ऐसे बच्चों को शिक्षा और अपने सपने पूरे करने के अवसर देने में मदद करेगा जिन्होंने माता-पिता को खो दिया है या जिन्हें परिवार का सहारा नहीं मिला।

इसके अलावा, यहां बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और साथ देने पर भी ध्यान दिया जाएगा। यह पहल जरूरतमंद लोगों को सिर्फ आश्रय देने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य और अपनापन देने की दिशा में एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें : आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments