HomeBreaking Newsआतंकी नेटवर्क पर केंद्र सरकार का कड़ा प्रहार, शहजाद भट्टी के नेटवर्क...

आतंकी नेटवर्क पर केंद्र सरकार का कड़ा प्रहार, शहजाद भट्टी के नेटवर्क का नाम आतंकियों की लिस्ट में हुआ शामिल

भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुख्यात ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ‘गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य इस खतरनाक सिंडिकेट की देशविरोधी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाना है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, शहजाद भट्टी(Shahzad Bhatti) का यह ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और ड्रग्स की अवैध तस्करी में संलिप्त था। यह सिंडिकेट मुख्य रूप से देश के युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को गुमराह कर उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाता था। इसके अलावा, यह ग्रुप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी प्रसारित करता था।

14 राज्यों में बड़ी कार्रवाई 

इस नेटवर्क के खिलाफ देश भर में सख्ती बढ़ गई है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस ग्रुप के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं (जैसे UAPA, BNS, आर्म्स एक्ट, NDPS और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम) के तहत 80 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले अगस्त में, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया था।

इस दौरान 14 राज्यों में कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान बरामद किए गए IED, पाकिस्तानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री के मार्के वाले ग्रेनेड, पिस्तौल और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे इस बात की पुख्ता गवाही देते हैं कि इस नेटवर्क के तार सीधे सीमा पार से जुड़े हुए हैं।

ब्राजील से ऑपरेट कर रहा है शहजाद भट्टी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी इस समय ब्राजील में छिपा हुआ है। वह विदेश में बैठकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसाता है।

इसके बाद उन्हें वॉट्सएप ग्रुप से जोड़कर देश में आपराधिक और आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलवाता है। सरकार के इस नए कदम से इस नापाक नेटवर्क की कमर टूटने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : श्रीदेवी की करोड़ों की संपत्ति पर गहराया विवाद, SC ने सुझाया मध्यस्थता का रास्ता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments