HomeBreaking Newsबस्ती में डीजल चोरी का खेल बेनकाब, BJP के झंडे की आड़...

बस्ती में डीजल चोरी का खेल बेनकाब, BJP के झंडे की आड़ झाड़ते थे दादागिरी

बस्ती पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल(Basti Diesel) चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। छावनी थाना पुलिस की कार्रवाई में गैंग के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ मौजूद दो नाबालिगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सफेद रंग की लग्जरी Hyundai Venue कार से वारदात के लिए निकलते थे। कार पर BJP का झंडा लगा रहता था। आरोपियों का मानना था कि झंडे और महंगी कार की वजह से हाईवे पर पुलिस की नजर उन पर आसानी से नहीं जाएगी। इसी का फायदा उठाकर वे सुनसान जगहों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे।

रमघटिया की घटना से मिला सुराग

मामला 13 सितंबर की रात रमघटिया में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी होने के बाद सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की निगरानी में छावनी पुलिस की विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसके बाद 14 सितंबर की सुबह करीब 3:25 बजे मझौवा दूबे के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया गया।

कुछ मिनटों में निकाल लेते थे डीजल

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरोह ज्यादातर तड़के वारदात करता था। उस समय ट्रक चालक अक्सर नींद में होते थे। आरोपी पाइप की मदद से ट्रकों की टंकी से डीजल निकालकर गैलनों में भर लेते थे। चोरी का डीजल बाद में बेच दिया जाता था।

बस्ती के साथ पड़ोसी जिलों में भी सक्रिय

जांच में सामने आया कि गिरोह केवल बस्ती तक सीमित नहीं था। पुलिस के अनुसार, अयोध्या और अंबेडकरनगर में भी इस तरह की चोरी की घटनाओं में इसकी भूमिका सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के जुंवागांव निवासी 20 वर्षीय आदर्श वर्मा और अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी 19 वर्षीय लवकुश चौहान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आदर्श के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी समेत छह मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : इमिग्रेशन को चकमा या बड़ी लापरवाही? दिल्ली एयरपोर्ट से बिना क्लीयरेंस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments