HomeBreaking Newsआइसक्रीम बाजार में रिलायंस की एंट्री, अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांड...

आइसक्रीम बाजार में रिलायंस की एंट्री, अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांड को मिलेगी सीधी टक्कर

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब ठंडे पेय के बाद आइसक्रीम बाजार में भी अपनी पकड़ बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने Bombay Creamery नाम से नया आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 10 रुपये रखी गई है। कंपनी इसे ऐसे प्रीमियम डेयरी ब्रांड के रूप में विकसित करना चाहती है, जिसकी कीमत आम भारतीय परिवारों की पहुंच में हो।

कोन, कप और टब में मिलेगी आइसक्रीम

RCPL के मुताबिक Bombay Creamery में असली डेयरी क्रीम और दूसरी डेयरी सामग्री के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। कंपनी ने अलग-अलग ग्राहकों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई पैकिंग फॉर्मेट तैयार किए हैं। इनमें कोन, कप, टब, बार और स्टिक शामिल हैं। ब्रांड की शुरुआती कीमत 10 रुपये होने से रिलायंस की रणनीति साफ नजर आती है। कंपनी किफायती कीमत पर बेहतर क्वालिटी की आइसक्रीम उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। RCPL का कहना है कि Bombay Creamery को उसके देशव्यापी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बड़े रिटेल नेटवर्क और ग्राहकों की पसंद से जुड़ी जानकारी का फायदा मिलेगा।

पश्चिम भारत में पहले शुरू होगी बिक्री

Bombay Creamery की बिक्री फिलहाल पश्चिमी भारत से शुरू की जाएगी। इसके बाद कंपनी चरणबद्ध तरीके से इसे देश के अन्य बाजारों में उतारेगी। RCPL की योजना आगे चलकर ब्रांड को पैन-इंडिया स्तर पर उपलब्ध कराने की है। रिलायंस की इस एंट्री से भारतीय आइसक्रीम बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है। अमूल, मदर डेयरी और क्वालिटी वॉल्स जैसे स्थापित ब्रांडों के बीच अब कम कीमत और बड़े वितरण नेटवर्क के साथ रिलायंस भी मुकाबले में उतर गई है।

Read More

हिमाचल में मानसून का कहर! 63 दिन में 259 लोगों की मौत, करोड़ों रुपये की संपत्ति तबाह

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments