HomeBreaking Newsशामली में CM योगी ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार, कांवड़ियों से...

शामली में CM योगी ने विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार, कांवड़ियों से की ये अपील…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने शामली दौरे के दौरान क्षेत्र को 589 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है। विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। CM योगी ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

दौरे की शुरुआत में CM ने पीएसी कैंप का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।

शामली के हालात बदलने का किया दावा

CM योगी ने शामली के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 589 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने पीएसी कैंप के निरीक्षण से की जिसके बाद वह जनसभा स्थल पहुंचे। CM योगी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर बनाना और विकास को गति देना है। उन्होंने शामली-कैराना क्षेत्र में बदले हालात का जिक्र करते हुए कहा कि “जो मैंने संकल्प लिया था माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे जब शामली-कैराना आता हूं तो लगता है मेरा संकल्प सार्थक हुआ।”

कांवड़ियों से की अपील

कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों पर बोलते हुए CM योगी ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़िए भगवान शिव के भक्त हैं इसलिए यात्रा के दौरान संयम और मर्यादा का पालन करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।

विकास कार्यों का किया जिक्र

CM योगी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और पिछली सरकारों पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज शामली क्षेत्र तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने दिल्ली-देहरादून, शामली-अंबाला और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र अब बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के नए अवसरों से जुड़ रहा है। साथ ही उन्होंने शामली के एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने को भी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें : थप्पड़ का बदला मौत! गाजियाबाद में सनकी स्टॉकर शहनवाज ने 15 साल की मासूम को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments