Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarमिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी टेंशन, ईरान ने कुवैत, बहरीन और कतर...

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ी टेंशन, ईरान ने कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दागीं मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान पर नए हवाई हमले किए जाने के बाद गुरुवार तड़के कुवैत, बहरीन और कतर में मिसाइल हमले की आशंका को लेकर अलर्ट सायरन बजाए गए। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार तीनों देशों में किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

लगातार दूसरे दिन बढ़ा सैन्य तनाव

इससे पहले बुधवार को भी अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत की दिशा में मिसाइलें दागीं। कुवैती सेना ने दावा किया कि उसने ईरान की ओर से आए ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। लगातार बढ़ते सैन्य टकराव का असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। तेल की कीमतों में तेजी आई है, जबकि शेयर बाजारों में दबाव देखने को मिला।

ईरान के कई शहरों में विस्फोट

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, बुशहर, चाबहार, कोनारक, बंदर अब्बास और सिरिक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए हैं। हालांकि इन हमलों में हुए नुकसान की जानकारी अभी जारी नहीं किया गया है।

ट्रंप की नई चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्रों को भी निशाना बना सकता है। उन्होंने रणनीतिक महत्व वाले खार्ग द्वीप पर कार्रवाई की धमकी भी दोहराई।

होर्मुज हमले के बाद बढ़ा टकराव

तनाव की शुरुआत तब और तेज हुई जब मंगलवार को ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए। जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई टैंकरों पर हुए हमले का जवाब थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी।

ट्रंप बोले- समझौते का दौर खत्म

बुधवार को ट्रंप ने कहा कि युद्ध रोकने के लिए किया गया अंतरिम समझौता अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि “बातचीत हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।” ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

Read More

अगले 7 दिनों तक मौसम का हाहाकार! दिल्ली से मुंबई और हिमाचल तक देशभर में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments