Home Minister Amit Shah and Nitin Naveen Meeting: BJP की केंद्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी तेज होती दिखाई दे रही है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कल देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में भाजपा के महासचिव बी.एल. संतोष भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के गठन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर हुआ मंथन
हालांकि बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार भाजपा की नई केंद्रीय टीम के गठन पर बातचीत की गई है। जनवरी में पार्टी अध्यक्ष बनने वाले नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम के नामों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
युवा नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी
सूत्रों का कहना है कि नई केंद्रीय टीम में सीनियर नेताओं के अनुभव और युवा चेहरों के उत्साह के बीच संतुलन बनाने पर जोर रहेगा। इसके अलावा सरकार में जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ नेताओं को भी संगठन में शामिल कर अहम जिम्मेदारियां दी का सकती हैं। पार्टी संगठन को ज्यादा एक्टिव बनाने के लिए काम कर रही है।
Read More:

