भारत का डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। फ्रांस के बाद अब ग्रीस भी उन देशों में शामिल हो गया है, जहां भारतीय UPI सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस उपलब्धि के साथ अब दुनिया के 11 देशों में UPI आधारित भुगतान की सुविधा मिलेगी। इन देशों में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), फ्रांस, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, कतर, कंबोडिया, सेशेल्स और ग्रीस शामिल हैं।
पीयूष गोयल ने की घोषणा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ग्रीस में UPI सेवा की शुरुआत की जानकारी देते हुए कहा कि अब वहां के पात्र ग्राहक सुरक्षित, तेज और आसान तरीके से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दुनिया भर में UPI को मिल रही सफलता भारत की तकनीक-आधारित सोच पर बढ़ते वैश्विक विश्वास का संकेत है। उनके मुताबिक, यह सिस्टम सीमाओं से परे जाकर डिजिटल कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती दे रही है।
Delighted to attend the dinner hosted by the CEO of Eurobank, Mr. Fokion Karavias.
Had a fruitful discussion on expanding the India-Greece economic partnership. Encouraged Greek businesses to invest in India and explored avenues for collaboration in manufacturing and… pic.twitter.com/MEEFlaFuhP
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 30, 2026
भारत-ग्रीस आर्थिक सहयोग पर भी हुई चर्चा
ग्रीस दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने यूरोबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) फोकियन करावियास से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच भारत और ग्रीस के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने कहा कि ग्रीक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Delighted to witness the live demonstration of the Eurobank-NIPL partnership enabling UPI services at Eurobank headquarters in Athens, alongside its CEO, Mr. Fokion Karavias, and CEO of Fairfax Digital Services, Mr. Sanjay Tugnait, marking another important milestone in the… pic.twitter.com/whBtb02UdO
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 30, 2026
एथेंस में देखा UPI का लाइव डेमो
एथेंस स्थित यूरोबैंक मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री ने यूरोबैंक और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) की साझेदारी के तहत UPI सेवा का लाइव प्रदर्शन भी देखा। इस मौके पर यूरोबैंक के CEO फोकियन करावियास और फेयरफैक्स डिजिटल सर्विसेज के CEO संजय तुगनैत भी मौजूद रहे। गोयल ने इसे भारत के डिजिटल भुगतान नेटवर्क के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Read More
सिंधु नदी का पानी रोका तो बौखलाया पाकिस्तान, कहा – ‘हमारे हक का पानी रोका तो हाथ काट देंगे’

