HomeBreaking Newsतलाक को लेकर अकांक्षा चमोला के पिता का बयान सोशल मीडिया पर...

तलाक को लेकर अकांक्षा चमोला के पिता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल, गौरव खन्ना पर लगाए ये आरोप…

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला(Akanksha Chamola) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आकांक्षा ने शो के शुरुआती एपिसोड में अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर आकांक्षा के पिता का एक कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर कुछ गंभीर बातें लिखी हैं। जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

सोशल मीडिया कमेंट में लगाए गए आरोप

दरअसल, एक सोशल मीडिया पेज पर आकांक्षा और गौरव के रिश्ते को लेकर शेयर किए गए वीडियो पर एक यूजर ने खुद को आकांक्षा के पिता राजेंद्र चमोला बताया। उस कमेंट में दावा किया गया कि आकांक्षा ने जो बातें कही हैं वह सही हैं और वह पिछले एक साल से अपने परिवार के साथ रह रही हैं।

Akanksha Chamola

किए गए कमेंट में उन्होंने गौरव खन्ना पर आरोप लगाते हुए कहा कि आकांक्षा को इमोश्नली और फाइनेंशियली सपोर्ट नहीं दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा गया कि कुछ मुद्दों को लेकर परिवार के भरोसे पर भी गहरा असर पड़ा है।

कमेंट नहीं हुआ वेरिफाई

हालांकि, इस वायरल कमेंट को किसी ने वेरिफाई नहीं किया है कि यह वाकई में आकांक्षा चमोला के पिता का ही अकाउंट है। इसलिए इन दावों को लेकर अभी आधिकारिक अनाउंस्मेंट का इंतजार है। आकांक्षा के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर अलग-अलग कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

कुछ यूजर्स दोनों के फैसले पर चर्चा कर रहे हैं जबकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। काम की बात करें तो गौरव खन्ना जल्द ही रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं। वहीं आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप 2’ के जरिए दर्शकों के सामने दिखाई देंगी। दोनों कलाकार अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : CBSE का बड़ा ऐलान, 10वीं के छात्रों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा से राहत, जानिए क्या हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments