HomeBreaking NewsDelhi University में प्रोफेशनल कोर्सेज के एडमिशन शुरु, जांने कैसे पाएं विदेशी...

Delhi University में प्रोफेशनल कोर्सेज के एडमिशन शुरु, जांने कैसे पाएं विदेशी भाषाएं सीखने का गोल्डन चांस…

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (Campus of Open Learning – COL) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए विदेशी भाषाओं और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों और कामकाजी लोगों को अवसर देना है जो नियमित कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए लेकिन अपनी स्किल्स को बेहतर बनाकर करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

COL के ये कोर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो पढ़ाई को अपनी सुविधा और समय के अनुसार जारी रखना चाहते हैं। यहां पढ़ाई का फ्लेक्सिबल सिस्टम होने की वजह से नौकरीपेशा लोग भी आसानी से इन कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं।

विदेशी भाषाओं के कोर्स में बढ़ा दायरा

इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय ने विदेशी भाषाओं के कई लोकप्रिय कोर्स में प्रवेश शुरू किया है। एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम के तहत छात्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाएँ सीख सकते हैं, जो आज के ग्लोबल करियर मार्केट में काफी उपयोगी मानी जाती हैं।

इन कोर्सेज में मुख्य रूप से जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियन जैसी भाषाएँ शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों को DU के जर्मेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग और ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को भाषा के साथ-साथ उस संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संवाद की समझ भी देना है।

रूसी भाषा सीखने का नया चांस

दिल्ली विश्वविद्यालय जल्द ही अपने भाषा कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए रूसी भाषा को भी शामिल करने जा रहा है। इसके तहत एक साल के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये कोर्स स्लावोनिक और फिनो-उग्रियन स्टडीज विभाग की देखरेख में चलाए जाएंगे।

खास बात यह है कि रूसी भाषा के ये प्रोग्राम छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें।

प्रोफेशनल कोर्सेज में भी प्रवेश का मौका

फॉरेन लैंग्वेज के साथ-साथ COL ने कई प्रोफेशनल और करियर-ओरिएंटेड कोर्सेज में भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है। इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून 2026 से शुरू होगी।

इन प्रमुख कोर्सेज में शामिल हैं :

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (MLISc)
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (BLISc)
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड डिजिटल मीडिया लीडरशिप (PGDADLM)

ये कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी हैं जो मैनेजमेंट, मीडिया, लाइब्रेरी साइंस और डिजिटल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : FIFA वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड का धमाका, कप्तान जॉन मैकगिन के गोल से हैती…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments