RCB की टीम IPL 2025 जीत चुकी है और इसके बाद पूरी टीम को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित किया जा रहा है। हालांकि, इस सम्मान के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।
दरअसल, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 लोगों की हालत गंभीर है। भगदड़ में मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।

