हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम में निवेशकों के साथ बैठक की. साथ ही ग्लोबल सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि एक हजार एकड़ जमीन पर ग्लोबल सिटी बनाई जा रही है. इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर विकसित किया जाएगा. इसमें रेजिडेंशियल, कमर्शियल के अलावा हॉस्पिटल, स्कूल और कॉलेज बनाए जाएंगे. जिसके पहले चरण का काम 2026 तक पूरा होने का अनुमान है. पहले चरण में 587 एकड़ में निर्माण कार्य होगा. इस पर 940 करोड़ रुपये लागत आएगी. इसके माध्यम से 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी कनेक्टिविटी मात्र 30 मिनट की रहेगी. सीएम ने कहा कि दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर इसे विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है.
गुरुग्राम में 1हजार एकड़ में बनाई जाएगी ग्लोबल सिटी, CM सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

