HomeCurrent Newsबारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए कब तक ऐसा रहेगा मौसम...

बारिश से तापमान में आई गिरावट, जानिए कब तक ऐसा रहेगा मौसम ?

चंद्रशेखर धरणी : शुक्रवार की सुबह हरियाणा के अधिकांश हिस्से में हुई बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी जिलों सहित एनसीआर एरिया में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को भी इस विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियां होंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

इसके असर से दूसरे दिन भी कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। यह विक्षोभ रविवार को हरियाणा से आगे निकल जाएगा। इसके बाद एक बार फिर से बर्फीली हवाएं चलने से से दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।आने वाले दो तीन दिनों तक एक बार फिर से कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा।

किसानों के चेहरे खिले

हल्की से मध्यम बारिश होने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं। सर्दियों की इस बारिश से रबी सीजन की फसलों की पैदावार भी असर पड़ेगा। किसानों को पाले से फसलों को बचाने के लिए सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। गेहूं के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की बढ़वार भी बेहतर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments