Ashok Gehlot ने BJP सरकार बोला जुबानी हमला, कहा – आज लोकतंत्र खतरे में, संविधान का घोंटा जा रहा है गला

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि विपक्षी नेताओं और पार्टियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। आज हमारा लोकतंत्र ‘खतरे’ में है। गंभीर है मौजूदा स्थिती- Ashok Gehlot गहलोत ने कहा हमारा… Continue reading Ashok Gehlot ने BJP सरकार बोला जुबानी हमला, कहा – आज लोकतंत्र खतरे में, संविधान का घोंटा जा रहा है गला

CM भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का किया दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेगी।

राजस्थान: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए समिति गठित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली नवगठित भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय कैबिनेट समिति का गठन किया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल के 20 जनवरी के फैसले के अनुपालन में गठित इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है। इसमें संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और सार्वजनिक निर्माण मंत्री मंजू बाघमार को सदस्य बनाया गया है। समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

समिति अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लिए गए दो तरह के फैसलों की समीक्षा करेगी। समिति एक अप्रैल 2023 से 14 दिसंबर 2023 के दौरान मंत्रिमंडल व विभागीय स्तर पर किए गए निर्णयों की समीक्षा करेगी।

समिति का प्रशासनिक विभाग मंत्रिमंडलीय सचिवालय होगा। समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

राजस्थान में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसके तहत गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है जो अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। राज्य के कार्मिक… Continue reading राजस्थान में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

राजस्थान को विकसित राज्य बनाना हमारा संकल्प: सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को तुष्टिकरण, कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘श्रीराम एवं रामसेतु को काल्पनिक कहने वालों को जनता नकार चुकी है। शर्मा ने कहा 2047 तक राजस्थान… Continue reading राजस्थान को विकसित राज्य बनाना हमारा संकल्प: सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एजेंसियां सतर्क

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक कैदी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।

राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यभार संभाला

राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार शाम यहां सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया।

यहां सचिवालय स्थित कार्यालय में दीया कुमारी ने शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोगों ने दीया कुमारी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। दीया कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी मौजूद थे।

दीया कुमारी ने शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

राज्य में विधानसभा की 200 में 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीट पर जीत मिली। कांग्रेस को 69 सीट मिलीं। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। वहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

Rajasthan CM Oath: राजस्थान सीएम पद की आज शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी सहित ये तमाम नेता होंगे शामिल

राजस्थान भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा शुक्रवार यानि 15 दिसंबर को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे: भजनलाल शर्मा

राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में शर्मा ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की यह जो टीम है… राजस्थान के जो हमारे सभी विधायक हैं… निश्चित रूप हमसे, भारतीय जनता पार्टी से जो राजस्थान की अपेक्षा है, हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से पूरा करेंगे। यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की यहां हुई बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

राजस्थान में CM की तस्वीर साफ,भजनलाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री

पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं।

वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में शामिल होने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।