IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल, जीत के लिए भगवान के दर पर पहुंचे फैंस

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए तैयार हैं, जबकि भारतीय टीम अपनी आक्रामक फॉर्म में दिख रही है।

Mar 9, 2025 - 12:05
Mar 9, 2025 - 15:02
 465
IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल, जीत के लिए भगवान के दर पर पहुंचे फैंस

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए तैयार हैं, जबकि भारतीय टीम अपनी आक्रामक फॉर्म में दिख रही है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। मैच का रोमांच चरम पर है और फैंस एक यादगार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें भारत और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में 25 साल बाद आपस में भीड़ रही है।

इस मैच से पहले भारत की जीत के लिए भारतीय फैंस ने भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगाना शुरू कर दिया। बनारस में जहां शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाया गया, वहीं कानपुर में राधा माधव मंदिर में हवन किया गया। वहीं पंचकूला के प्रसिद्ध उद्योगपति एमके भाटिया और उनकी टीम के द्वारा टीम इंडिया के फाइनल में जितने को लेकर हवन यज्ञ किया गया। आपको बताए इससे पहले भी एमके भाटिया अपने कर्मचारियों के साथ टीम इंडिया की जीत को लेकर हवन यज्ञ कर चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें कवर करते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। उन्होंने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में काम किया। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में The Health Site के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और Techclusive के लिए कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत रहे। उन्होंने इंडिया न्यूज के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत रहे।