HomeCurrent Newsएप्पल के CEO को ट्रंप की नसीहत, बोले-भारत की जगह अमेरिका में...

एप्पल के CEO को ट्रंप की नसीहत, बोले-भारत की जगह अमेरिका में बढ़ाएं iPhone का प्रोडक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एप्पल के CEO टिम कुक को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे भारत में iPhone का प्रोडक्शन न बढ़ाएं और इसके बजाय अमेरिका में निर्माण पर फोकस करें। ट्रंप ने कहा, “वह (टिम कुक) पूरे भारत में फैक्ट्रियां बना रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप भारत में बनाएं।” ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि टिम कुक से बातचीत के बाद अब एप्पल अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।

ट्रंप ने भारत में एप्पल के बढ़ते प्रोडक्शन पर नाराजगी जताई है, खासकर तब, जब कंपनी चीन से प्रोडक्शन हटाकर भारत में निवेश बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में iPhone का प्रोडक्शन $22 अरब तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से 60% अधिक है।

ट्रंप का मानना है कि एप्पल को अमेरिका में निर्माण बढ़ाना चाहिए, जिससे देश में निवेश और नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। ट्रंप ने भारत पर ऊंचे टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का भी आरोप लगाया और कहा कि अमेरिकी उत्पादों को भारत में बेचना मुश्किल है।

भारत में टाटा और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियों के साथ मिलकर एप्पल iPhone बना रही है, जिनमें से बड़ी संख्या अमेरिका एक्सपोर्ट की जा रही है। बता दें कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50 प्रतिशत iPhone का निर्माण भारत में होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments