HomeBreaking Newsमौत की खबरों के बीच सामने आया मोजतबा खामेनेई का Video, शरीर...

मौत की खबरों के बीच सामने आया मोजतबा खामेनेई का Video, शरीर पर खरोंच तक नहीं, दिखाई दिया आधा चेहरा… क्यों उठ रहे सवाल?

New Video of Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और मौजूदगी को लेकर जारी अटकलों के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज’ ने यह वीडियो जारी किया है। इसमें मोजतबा खामेनेई एक गद्दे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके सामने बैठे कुछ लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह सामान्य और स्वस्थ नजर आ रहे हैं।

वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं

हालांकि इस वीडियो को लेकर सबसे अहम सवाल इसकी तारीख का है। ‘मेहर न्यूज’ की ओर से जारी किए गए वीडियो की रिकॉर्डिंग किस तारीख की है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वर्तमान का है या पहले रिकॉर्ड किया गया था। माना जा रहा है कि उनकी सेहत को लेकर चल रही अटकलों के बीच ईरानी सरकार ने यह वीडियो जारी किया है।

इजरायली मीडिया ने बताया था हालत नाजुक

इससे पहले शुक्रवार को इजरायली मीडिया में मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर गंभीर दावे किए गए थे। इजरायल के ‘चैनल 14’ और ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने ईरानी प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि मोजतबा की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व में उनकी सेहत को लेकर काफी चिंता बनी हुई है।

‘जल्द मौत की खबर आए तो हैरान नहीं’

‘द यरूशलम पोस्ट’ में एक सूत्र के हवाले से मोजतबा खामेनेई को लेकर बेहद गंभीर दावा भी किया गया था। सूत्र ने कहा था कि ‘अगर जल्द ही उनकी मौत की खबर आ जाए तो हैरान नहीं होना चाहिए।’ हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी।

राष्ट्रपति ने भी बताई थी संपर्क में मुश्किल

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी हाल ही में एक सरकारी टीवी इंटरव्यू में मोजतबा खामेनेई से सीधे संपर्क को लेकर स्थिति पर बात की थी। उन्होंने माना था कि इस समय मोजतबा खामेनेई के साथ सीधा संपर्क साधना ‘बहुत मुश्किल’ है। हालांकि, राष्ट्रपति ने साथ ही कहा था कि उनकी मौजूदगी ही देश के लिए सबसे बड़ी ताकत है।

ईरान में मौजूदगी पर भी उठे सवाल

मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी को लेकर भी विदेशी मीडिया में अलग-अलग दावे सामने आए हैं। विदेशी मीडिया और सऊदी अरब के समाचार आउटलेट ‘अल-हदथ’ ने दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई ईरान में मौजूद ही नहीं हैं। ऐसे में अब सामने आए वीडियो ने उनकी सेहत और लोकेशन को लेकर जारी अटकलों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल वीडियो की तारीख और इसे रिकॉर्ड किए जाने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत, मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक पैदल चलेंगे CM योगी, कई नेता मौजूद

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments