HomeCurrent Newsकांग्रेस विधायक गुरजीत सिंह पर ED की कार्रवाई, 22 करोड़ 2 लाख...

कांग्रेस विधायक गुरजीत सिंह पर ED की कार्रवाई, 22 करोड़ 2 लाख की संपत्ति की जब्त 

जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भारत के बाहर विदेशी मुद्रा रखने के मामले में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत पंजाब के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह के परिवार की कंपनी राणा शुगर लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई, जिसमें कंपनी पर विदेशी मुद्रा को भारत वापस लाने में विफल रहने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह और सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह इस कंपनी के मालिक हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला ?
राणा शुगर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राणा इंदर प्रताप सिंह, जो सुल्तानपुर लोधी के निर्दलीय विधायक और राणा गुरजीत सिंह के बेटे हैं, पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (GDRs) जारी करके विदेशी मुद्रा जुटाई थी। हालांकि, ED की जांच में पाया गया कि इस राशि का पूरा उपयोग भारत में नहीं किया गया और $2.56 मिलियन (₹22.02 करोड़) विदेश में रखा गया, जो FEMA की धारा 4 का उल्लंघन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments