HomeBreaking News'दृश्यम' फिल्म देखकर बनाया खौफनाक प्लान! ₹25 हजार के विवाद में दोस्त...

‘दृश्यम’ फिल्म देखकर बनाया खौफनाक प्लान! ₹25 हजार के विवाद में दोस्त की हत्या, पहले कुएं में फेंका फिर जमीन में दफनाया

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पैसों के मामूली लेनदेन को लेकर दोस्तों द्वारा ही अपने साथी की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कोसीकलां क्षेत्र के बड़का गांव निवासी शौकीन, जो बरसाना में टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करता था, का अपने साथियों के साथ मात्र 25 हजार रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शौकीन को 3 अक्टूबर की रात मिलने के बहाने बुलाया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

साक्ष्य छिपाने के लिए पहले कुएं में फेंका

आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। पहले उन्होंने शौकीन को कुएं में फेंककर मार डाला, लेकिन पकड़े जाने के डर से शव को कुएं से वापस बाहर निकाला। इसके बाद बांसा गांव के किनारे एक गहरा गड्ढा खोदकर शव को उसमें दफना दिया ताकि किसी को भनक न लग सके। पुलिस की शुरुआती जांच में इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

मामले की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशीष नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ छाता भूषण वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या की मुख्य वजह 25 हजार रुपये का लेनदेन ही था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल तीन अन्य नामजद आरोपियों ओमप्रकाश, विष्णु और लक्ष्मण की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

READ MORE: घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट! 10 अक्टूबर को दिल्ली के 30 से अधिक रास्ते डायवर्ट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments